फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर माली की मौत के बाद बवाल

Mon, 19 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार नेे पौधेे की छंटाई कर रहे माली को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इधर, एक्सप्रेसवे पर जाम से यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर पुलिस नेे जीरो प्वाइंट व जेवर टोल प्लाजा पर रूट डायवर्ट कर दिया। जब इसकी जानकार ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने सर्विस रोड पर भी जाम लगा दिया। इधर, रूट डायवर्जन के कारण परी चौक पर देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस नेे लगभग दो घंटेे बाद ग्रामीणों को मुआवजा दिलानेे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 

 जानकारी के मुताबिक गांव घरबरा निवासी पप्पू (50) यमुना एक्सप्रेसवे के ठेकेदार के अंतर्गत पौधों को पानी लगाने और छंटाई का काम करते थे। रविवार सुबह ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में अपने गांव के पास पप्पू पौधों की छंटाई कर रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे जेवर से नोएडा जा रही तेज रफ्तार कार ने पप्पू को रौंद दिया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही घरबरा के ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर एकत्र हो गए और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग करते हुए जमा लगा दिया।

सूचना पर जेवर के सीओ दिलीप सिंह, नॉलेज पार्क, दनकौर और कासना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने जेपी कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग की, जबकि कंपनी के अधिकारियों ने हादसे की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।  


ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू की चार बेटियों मेें से एक विवाहित बेटी की मौत हो चुकी है। दूसरी विवाहित बेटी फिलहाल मायके में रह रही है। इसके अलावा दो छोटी बेटियां व एक सबसे छोटा बेटा है। पप्पू की कमाई से ही परिवार का गुजारा चलता था। ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू की मौत से उसके परिवार का सहारा छिन गया।


 अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित परिजनों को शासन की तरफ से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है। 
विज्ञापन

-दिलीप सिंह, सीओ जेवर व प्रभारी सीओ सेकेंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें