फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से अपहरण के बाद किया रेप, आरोपी पहुंचा जेल

Thu, 30 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
चक्करपुर गांव से तीन दिन पहले अपहृत हुई नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने नाबालिग को बरामद कराने के साथ ही उसका मेडिल चेकअप कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। चक्करपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले सेक्टर 29 थाना पुलिस को बताया कि उसकी बेटी घर से संदिग्ध हालत में लापता है।

जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर डीएलएफ फेस पांच में कुतुब आटो वर्कशॉप चलाने वाले मैकेनिक देव कुमार सिंह के खिलाफ नाबालिग को अपहरण करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपरण पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को नाबालिग के साथ  बरामद किया।

नाबालिग का मेडिकल चेकअप कराने के बाद पुलिस ने उसका अदालत में बयान दर्ज कराया। अपने बयान में उसने देव सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पोस्को एक्ट व दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर छानबीन की। इस दौरान उसने अपना जुर्म  कबूल कर लिया।

पुलिस ने घटना स्थल की निशानदेही कराने के बाद बुधवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें