फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव से 1.5 लाख की लूट

Thu, 30 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
लूट के मामले की लोगों से जानकारी लेते एसएसपी प्रदीप कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बदमाशों ने थीतकी से देवबंद पैसे जमा कराने आ रहे किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव से करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी और बाइक लूट ली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की सभी सीमाओं को सील कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


थीतकी गांव स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव धर्मवीर शर्मा बुधवार की शाम करीब चार बजे बाइक संख्या यूपी 11एक्यू 6541 से देवबंद में एमबीडी चौक पर जिला सहकारी बैंक में समिति के डेढ़ लाख रुपये जमा कराने के लिए आ रहे थे। जब वह थीतकी-गोपाली गांव के बीच ईंट भट्टे के पास पहुंचे तो पीछे से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उसे रोक लिया।

 बदमाशों ने पहले तो सचिव से नगदी से भरा थैला, बाइक और मोबाइल लूट लिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ योगेंद्र पाल सिंह और कोतवाल विजय प्रकाश मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सचिव से पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश में क्षेत्र की सभी सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। धर्मवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं शाम को नगर में पहुंचे एसएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें