फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट चालक को बनाया बंधक, चलती कार से फेंका

Mon, 18 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
जगतपुरी इलाके में स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने चालक को अगवा कर ट्रक लूट लिया। ट्रक में 100 बोरी तंबाकू व 118 कैन केमिकल था। बदमाश चालक रामकुमार (27) को दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद उसे चलती कार से वजीराबाद में फेंक दिया।
विज्ञापन


खुद को किसी तरह बंधनमुक्त कर रामकुमार ने सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस को ट्रक कुछ केमिकल की कैन के साथ वजीराबाद में ही खड़ा मिल गया। तंबाकू की बोरियां गायब थीं। जगतपुरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ इंदिरापुरम में रहने वाला रामकुमार ट्रक चालक है। 13 दिसंबर की रात वह पटपड़गंज औद्योगिक एरिया से ट्रक में 100 बोरी तंबाकू और 118 कैन केमिकल लेकर निकला था।
विज्ञापन


कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही कार सवार कुछ लड़कों ने टक्कर मारने की बात कहकर उसे रोक लिया। एक बदमाश ने जबरन रामकुमार को ट्रक से उतारकर कार में बिठा लिया पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने टेप से उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर भी टेप लगा दिया गया। इसके बाद रामकुमार को पिछली सीट के बीच में डाल दिया गया।

बदमाश रामकुमार को दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। एक बदमाश उसका ट्रक लेकर चला गया। देर रात उसे वजीराबाद इलाके में झाड़ियों में फेंक दिया गया। रामकुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। देर रात वजीराबाद इलाके से ट्रक बरामद हो गया। उसमें से 71 केमिकल कैन व तंबाकू की सभी बोरियां गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें