पिछले करीब डेढ़ साल से आरोपी सुरेंद्र सिंह करुणा को परेशान कर रहा था। शुरुआत में तो युवती ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन फिर उससे दूरी बना ली। इसके बाद भी जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो परिवार के साथ जाकर बुराड़ी थाने में छेड़छाड़ की शिकायत कर दी। सुरेंद्र के पिता ने अपनी पुलिसिया रसूख का फायदा उठाते हुए शिकायत पर समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में देरी की वजह से परिजनों ने लगाया जाम
2 of 9
karuna murder delhi
- फोटो : अमर उजाला
थाने में सुरेंद्र द्वारा आगे से कोई हरकत न करने की बात कही गई। करुणा के परिवार के मुताबिक फिलहाल पत्राचार से बीए करने के अलावा वह स्कूल में पढ़ा रही थी। इससे पूर्व वह सुरेंद्र के कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में एक साल पहले पढ़ती थी। वहां जब सुरेंद्र ने उसे परेशान करना शुरू किया तो उसने सुरेंद्र के इंस्टीट्यूट को छोड़ दिया।
विज्ञापन
कॉल के बाद भी नहीं पहुंची पीसीआर और एंबुलेंस
3 of 9
murder on road in delhi
इधर, पहले संत नगर में
रहने वाला सुरेंद्र का परिवार भी रोहिणी सेक्टर-17 में शिफ्ट हो गया। करुणा का कहना था कि आते-जाते समय वह उसका पीछा करता था। दूसरी ओर सुरेंद्र दावा कर रहा है कि करुणा भी उससे प्यार करती थी।
छेड़छाड़ की शिकायत के बाद हुआ था समझौता
4 of 9
murder on road in delhi
लेकिन कुछ समय से वह उससे दूर हो गई थी। मामले की छानबीन कर रही एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरेंद्र की हरकतों को देखकर उसकी पत्नी भी उससे अलग रह रही थी। फिलहाल पति-पत्नी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
5 of 9
murder on road in delhi
पोस्टमार्टम में देरी की वजह से परिजनों ने लगाया जाम
पुलिस ने करुणा का शव पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर में रखवा दिया, लेकिन कागजी कार्रवाई में हुई देरी की वजह से दोपहर तक जब पोस्टमार्टम नहीं हो सका तो परिजनों ने रिंग रोड पर जाम लगा दिया। बताया गया कि परिजनों ने कुछ डॉक्टरों से भी बदसलूकी कर दी थी। इससे वह भी नाराज थे। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने किसी तरह समझाकर परिवार को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
6 of 9
murder on road in delhi
कॉल के बाद भी नहीं पहुंची पीसीआर और एंबुलेंस
संतनगर बुराड़ी इलाके में वारदात के बाद राहगीर और प्रत्यक्षदर्शी पुलिस व एंबुलेंस को कॉल करते रहे, लेकिन 20 से अधिक कॉल करने के बाद भी पीसीआर और एंबुलेंस नहीं पहुंची। 20-25 मिनट तक लोग पीसीआर का इंतजार करते रहे। मुनीष कुमार नामक एक राहगीर पीड़िता को एक पुलिसकर्मी की मदद से ऑटो में डालकर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
7 of 9
murder on road in delhi
हत्या कर किसी को फोन किया ‘काम हो गया’
सुरेंद्र सिंह ने करुणा की हत्या करने के बाद किसी को कॉल कर सूचना दी कि काम हो गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने किसे और क्यों कॉल की।
8 of 9
murder on road in delhi
हालांकि इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि सुरेंद्र ने अपने किसी दोस्त को ही कॉल की है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।
माना जा रहा है कि जिस दोस्त के मोबाइल पर सुरेंद्र ने करुणा व दूसरे युवक की फोटो देखी थीं, उसी को सुरेंद्र ने कॉल की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।