फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई करने के बाद गला दबाकर की गई थी हत्या

Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
गाजीपुर थाना इलाके में पुलिस हिरासत में युवक की हुई मौत के मामले में अहम खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पिटाई और गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक रजनीकांत (26) ने 19 मई को दोस्तों के साथ शराब पी थी। उसके बाद उसका एक ऑटो चालक सेझगड़ा हो गया। दोस्तों ने बताया कि रजनीकांत को पीसीआर थाने ले गई थी और पुलिस ने परिवार को दूसरे दिन आकर उसे ले जाने के लिए कहा था।

थाने जाने पर परिवार वालों को पुलिस ने बताया कि रजनीकांत नाम के किसी भी युवक को पुलिस थाने नहीं लाई है। अगले दिन शाम को रजनीकांत का शव कोंडली नहर के पास मिला। पुलिस रजनीकांत की हिरासत में मौत से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


वहीं रजनीकांत एक सप्ताह पहले ही बिहार से नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। उसे दिल्ली में कम ही लोग जानते थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उसकी किसने हत्या की। क्राइम ब्रांच मामले की जांच के दौरान सभी कड़ियों को जोड़ रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें