फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार 35 दिन बाद हुआ ऋतु का अंतिम संस्कार, दोबारा हुआ पोस्टमार्टम

Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रितु यादव - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
एनआरआई सिटी अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा का परिजनों ने बुधवार को कन्नौज में दोबारा पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट की तरह ही दूसरी रिपोर्ट में भी ऊंचाई से गिरकर मौत होने की बात की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों ने हाथ, पैर और गर्दन की हड्डी टूटने का जिक्र किया है। मूलरूप से कन्नौज निवासी विश्वम्भर यादव की बेटी ऋतु यादव गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह ग्रेनो की एनआरआई सिटी के अपार्टमेंट में चार सहेलियों के साथ किराये पर रहती थी। 

आरोप है कि 80 रुपये की क्रीम चुराने को लेकर सहेलियों ने 19 अप्रैल की रात प्रताड़ित किया था, जिससे तंग आकर 20 अप्रैल की सुबह अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर उसने आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


उसने सुइसाइड नोट में अपनी चार सहेलियों को दोषी ठहराया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने चारों आरोपी सहेलियों को घटना के कुछ दिन बाद ही जेल भेज दिया था। हालांकि, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। परिजन ऋतु की एक सहेली के ब्वॉयफ्रेंड को भी दोषी बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें