फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप, कई दिनों से कर रहे थे छेडछाड़

Tue, 12 Jul 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सेक्टर-51 में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दो सिक्योरिटी गार्ड द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी मणिभूषण और बेगुसराय, बिहार निवासी रामकिशोर के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल दिल्ली के तुगलकाबाद में रहते हैं। 

पुलिस के अनुसार मूलरूप से झारखंड निवासी पीड़ित महिला पति के साथ सेक्टर-51 में रहती है। वह सेक्टर-51 स्थित एक कोठी में मेड का काम करती है, जबकि पति एक अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता है। 

पीड़िता का आरोप है कि जिस कोठी में वह काम करती है, उसी कोठी में दोनों आरोपी सिक्योरिटी गार्ड काम करते हैं। आरोपी पिछले कई दिनों से महिला के साथ छेड़छाड़ करते थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार रात दोनों गार्ड ने उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला घर पहुंची और घटना के बारे में पति को बताया। 
विज्ञापन


पीड़िता पति के साथ कोतवाली सेक्टर-41 पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला का मेडिकल कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें