कोर्ट और पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद एसिड अटैक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। एसिड अटैक में महिला की पीठ बुरी तरह जल गई।
घटना तब हुई जब महिला बाजार से अपने घर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसी हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।