फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियतः सिख साथी की दाढ़ी काटी, प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन में एक ऑटो चालक लूटपाट करने पुराने साथियों के साथ नहीं गया तो उन्होंने पीटने के बाद उस पर तेजाब फिंकवा दिया गया।
विज्ञापन


बुरी तरह झुलसे ऑटो चालक को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। निजामुद्दीन थाना पुलिस हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, जैतपुर निवासी रणजीत सिंह उर्फ पप्पू उर्फ डैडी पर लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। उसने सोमन नायर के साथ लूटपाट की वारदात अंजाम दी थी। नायर ने सोमवार को उससे लूट की वारदात अंजाम देने के लिए साथ चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि रणजीत के इंकार करने पर नायर ने सोमवार रात को तीन बदमाश भेजे।
विज्ञापन

निजी अंगों पर भी तेजाब फेंका

तीनों बदमाशों ने भोगल मार्केट में रणजीत को पीटने के बाद लूटा फिर उसकी दाढ़ी काटकर शरीर पर तेजाब फेंक दिया। उसके निजी अंगों पर भी तेजाब फेंकने की बात सामने आई है।

इसके बाद बदमाश उसके ऑटो में आग लगाकर फरार हो गए। वहीं, निजामुद्दीन थाना पुलिस ने नायर को पकड़कर रिमांड पर लिया है जबकि तीनों साथियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, घटना के विरोध में भोगल मार्केट मंगलवार को भी बंद रही। इस दौरान आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

कुछ लोगों का कहना है कि पीड़ित ऑटो ड्राइवर सिख था और उसके बाल काटे जाने से एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का भी मामला बनता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें