फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केशवपुरम इलाके में एक सप्ताह पूर्व चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया है, जहां वह परिचित के घर में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 नवंबर को ब्रिटेनिया रेलवे लाइन के पास झुग्गी में रहने वाली चार साल की बच्ची घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी। बेलदारी का काम करने वाले बच्ची के पिता ने इसकी शिकायत केशवपुरम थाने में की।

पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। अगले दिन बच्ची का शव घर से सौ मीटर की दूरी पर एक खंडहरनुमा मकान के पास से मिला। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला।
विज्ञापन


जिसमें देखा गया कि पड़ोसी अमरजीत बच्ची को गोद में उठाकर ले जा रहा है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि अमरजीत बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में अपने एक परिचित के घर में रह रहा है। देर रात पुलिस ने परिचित के मकान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के पिता के साथ अकसर शराब पीता था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने उसके साथ शराब पी थी। उधर, स्वराज इंडिया ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें