फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी को ब्लैकमेल करने वाला लापता, पुलिस दे रही दबिश

Thu, 18 Aug 2016 09:54 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीके सिंह और भारती सिंह
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने वाला आरोपी प्रदीप चौहान (27) गुड़गांव स्थित अपने घर से गायब हो गया है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस की एक टीम ने बुधवार को प्रदीप चौहान के गुड़गांव स्थित घर पर दबिश दी लेकिन घर पर ताला लगा मिला। दिल्ली पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। 

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदीप दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में दो बार शामिल हो चुका है। पुलिस उसका बयान भी दर्ज कर चुकी है। 

लेकिन पुलिस अभी तक कथित ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग को बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस को यह भी पता नहीं है कि इन ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग में क्या है।
विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिली कथित ऑडियो-वीडियो की रिकार्डिंग

VK Singh - फोटो : file photo
आरोपी से दो बार की पूछताछ में पुलिस उक्त रिकार्डिंग भी नहीं ले सकी है, जबकि एफआईआर 12 अगस्त को ही दर्ज हुई थी। नई दिल्ली जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदीप को कुछ दिन पहले पश्चिमी जिले की जनकपुरी पुलिस ने कुछ दोस्तों के साथ पकड़ा था। हालांकि रात में उसे छोड़ दिया गया था। 

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह ने प्रदीप सिंह के खिलाफ फर्जी आर्डियो-वीडियो रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल करने और दो करोड़ रुपये मांगने का मामला तुगलक रोड थाने में दर्ज कराया था। 

‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले इस खबर को बुधवार के अंक में प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही पुलिस महकमे के साथ राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। 

भारती सिंह के वकील ने आरोपी की रिकार्डिंग को बताया फर्जी

पु‌लिस - फोटो : file photo
केंद्रीय मंत्री की पत्नी भारती सिंह बुधवार को मीडिया के सामने नहीं आईं। लेकिन बुधवार को ही ‘अमर उजाला’ में इस मामले की खबर आने से मचे हड़कंप के बाद उनकी ओर से उनके वकील विश्वजीत सिंह ने मीडिया को बयान दिया। 

वकील ने कहा कि हमने कोई रिकॉर्डिंग नहीं देखी है। आरोपी प्रदीप ने कोई रिकार्डिंग बनाई होगी और उससे छेड़छाड़ की है। इसके बाद आरोपी ने पैसा मांगना शुरू कर दिया। जब हद हो गई तो इसकी शिकायत तुगलक रोड थाना पुलिस को की गई थी। 

वकील विश्वजीत सिंह ने कहा कि आरोपी चार-पांच दिन से पैसे के लिए कॉल कर रहा था। उसने शनिवार को भी ब्लैकमेल करने के लिए कॉल की थी। वकील ने जोर देकर कहा कि उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फर्जी है। 
विज्ञापन

प्रदीप ने वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर डाला था

वीके सिंह और भारती सिंह
आरोपी प्रदीप ने अपनी एक वीडियो बनाई थी। इस वीडियो को उसने यू-ट्यूब पर डाल दिया था। इस वीडियो में उसने कहा है कि उसे पीड़ित परिवार से जान को खतरा है। 

वकील का कहना है कि आरोपी ने पहले पांच करोड़ रुपये मांगे थे। फिर वह दो करोड़ रुपये की मांग करने लगा। जब वकील विश्वजीत सिंह से आरोपी के उद्देश्य के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उद्देश्य आरोपी ही बता सकता है। आरोपी पीड़ित परिवार का जानकार है और उसका अच्छा आना जाना था। 

केंद्रीय मंत्री के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
बुधवार को मीडिया की हलचल को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका के चलते केंद्रीय मंत्री के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। तुगलक रोड थाने में तैनात आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी केंद्रीय मंत्री के घर के सामने तैनात कर दिए गए। ये पुलिसकर्मी व पहले से केंद्रीय मंत्री के घर की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान हर किसी पर नजर रखे हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें