फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पार्श्वनाथ एस्टेट के गेट पर 11वीं के छात्र को मारी गई थी गोली
वारदात के बाद आरोपी परिवार के साथ भिवानी भाग गया था
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्श्वनाथ एस्टेट के गेट पर ओमीक्रॉन सोसायटी में रहने वाले 11वीं के छात्र दीपक उर्फ सन्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को नवाब सिंह भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी परिवार के साथ भिवानी (हरियाणा) भाग गया था।
विज्ञापन


चार दिन तक वहां होटल में रुकने के बाद शुक्रवार को शहर आते ही उसे दबोच लिया गया। भाटी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 नवंबर को वह सोसायटी से बाहर जा रहा था।

तभी गार्ड ने उससे कहा कि शिक्षक जबरदस्ती अपनी कार सोसायटी में ले जाने की कोशिश कर रहा है और विरोध पर झगड़ा कर रहा है। नवाब और उसके भाई नेे टीचर को समझाने की कोशिश की तो विवाद हो गया। इस दौरान डराने के लिए गोली चलाई लेकिन बीच में अचानक दीपक आ गया और उसके गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें