फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी नागरिक की हत्या का आरोपी धरा

Wed, 07 Dec 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वसंतकुंत नॉर्थ इलाके में गत 20 मई को अफ्रीकी (कांगो) नागरिक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली पुलिस ने मथुरा से दबोच लिया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार विश्नोई के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मुकेश ने ऑटो हायर करने के चक्कर में हुए झगड़े के दौरान अपने दो साथियों के साथ मिलकर कांगो नागरिक मसोंडा के टाडा ओलिवियर की पत्थर से वारकर हत्या कर दी थी। सभी आरोपी शराब के नशे में थे।

हत्या के बाद पुलिस ने मुबीन आजाद सैफी और प्रकाश उर्फ मूसा नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात के बाद से मुकेश फरार था। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मुकेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि मंगलवार तड़के उनकी टीम को सूचना मिली थी कि भगोड़ा आरोपी मुकेश कुमार जयपुर के रास्ते होता हुए मथुरा आएगा। सूचना के बाद ओखला थाने में तैनात एसआई राकेश शर्मा व अन्य की टीम मथुरा रवाना हो गई। तड़के 3:30 बजे न्यू बस स्टैंड, भूतेश्वर, मथुरा के पास पुलिस ने एक बस रोककर उसमें से आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें