फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर कंपनी से किया फ्रॉड

Fri, 25 Apr 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के पालम विहार एरिया स्थित निजी कंपनी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी में बतौर अकाउंटेंट काम करने वाले युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साढ़े तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन


लेकिन ऐनवक्त पर कंपनी प्रबंधन को इसकी भनक लग गई और उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर रखा है।

यह भी पढ़ें:मार्बल व्यापारी के घर लूट: पत्नी से पूछताछ, स्केच बनवाए

मंडी गांव स्थित डीवा कंपनी में काम करने वाले अकाउंटेंट सुरेंद्र को कंपनी प्रबंधन ने टीडीएस जमा करने के लिए चार खाली चैक दिए थे। जिन्हें चार्टेड अकाउंटेंट के पास देने के लिए कहा था। लेकिन अकाउंटेंट ने दो चेक सीए को देने के बाद दो चेक अपने पास रख लिए।
विज्ञापन


इसमें से अपने एक दोस्त की सहायता से उसने एक चेक में तीन लाख 43 हजार 769 रुपये भरकर उसके अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए पालम विहार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक में जमा करा दिया। लेकिन कंपनी प्रबंधन की तरफ से बैंक में पहले से एक लाख रुपये से ऊपर की राशि के ट्रांजेक्शन पर पहले कंपनी को जानकारी देने की शर्त पर बैंक प्रबंधन ने तुरंत सूचित कर दिया।

सूचना मिलते ही उसके दोस्त को पकड़ लिया गया। गुरुवार को इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की तरफ से मैनेजर मनोज की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी अकाउंटेंट सुरेंद्र और उसके दोस्त संदीप को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें