फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी में लेखपाल गिरफ्तार, पत्नी-बेटी फरार

Tue, 24 Feb 2015 12:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर फर्म मालिक से 70 लाख की ठगी करने वाले लेखपाल प्रमोद शर्मा को सिहानी गेट थाना पुलिस ने पुराने बस स्टैंड से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ठगी में शामिल आरोपी की पत्नी, बेटी और साथी स्कूल संचालक की तलाश की जा रही है। फर्म मालिक ने आरोपियों के खिलाफ अक्टूबर 2014 में एफआईआर दर्ज कर्राई थी। पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रमोद शर्मा सदर तहसील में तैनात है और धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस उसे पूर्व में जेल भेज चुकी है।

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि गुलमोहर एंकलेव निवासी फर्म मालिक मनवीर सिंह प्रापर्टी का लेनदेन करते हैं। उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर निवासी लेखपाल प्रमोद ने मोरटा स्थित दो कंपनियों की जमीन सस्ते दामों पर दिलाने की एवज में मनवीर से 70 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


प्रमोद ने मनवीर को बताया था कि दोनों कंपनियां नीलाम हो रही हैं और लेखपाल होने के नाते वह सस्ते दाम पर जमीन दिला देगा। वसुंधरा निवासी प्ले स्कूल संचालक देवेंद्र त्यागी ने रकम सुरक्षित होने की जिम्मेदारी ली। प्रमोद ने जमीन नहीं दिला पाने पर दोगुनी रकम लौटाने का वादा किया।

आरोप है कि मनवीर ने 5 बार में डीडी और नगदी के रूप में 70 लाख रुपये मनवीर, उनकी पत्नी रेखा और बेटी संजना को दिए। प्रमोद ने न तो जमीन दिलाई न ही रकम लौटाई।

31 अक्टूबर 2014 को मनवीर ने लेखपाल प्रमोद, उसके साथी देवेंद्र, पत्नी रेखा व बेटी संजना के खिलाफ धोखाधड़ी सहित पांच धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेखपाल की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उसे रविवार देर रात दबोच लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें