फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर चार माह तक युवती से किया रेप

Mon, 30 Jun 2014 03:33 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर चार माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भागलपुर बिहार की रहने वाली एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ काफी समय से अशोक विहार कॉलोनी में बड़ी बेटी एवं दामाद के घर रह रही थी। 15 फरवरी 2013 को महिला ने छोटी बेटी की शादी कॉलोनी में ही युवक से की थी।

शादी के करीब एक वर्ष बाद 22 फरवरी 2014 को छोटी बेटी पति के घर से गायब हो गई थी। 26 जून की रात वह मां के घर लौट गई। युवती ने बताया कि मकान मालिक के बेटे हसनैन ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।
विज्ञापन


वह चार माह से उसके साथ ट्रॉनिका सिटी में एक किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि गर्भवती होने पर जब उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया।

लिव इन रिलेशनशिप पर कोर्ट की टिप्पणी
‘लिव इन रिलेशनशिप को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि इसे रेप की संज्ञा नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने इसे डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट-2005 में रखने की बात कही है। वर्तमान में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें