फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जमीन को इतनी बार बेचा कि बन गया 65 करोड़ का मालिक, गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

एक ही जमीन को कई बार बेचा और बन गया 65 करोड़ का माल‌िक, ग‌िरफ्तार
कई को बेचकर 
65 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार
- कविनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 बीघे जमीन का है मामला
- भोवापुर गांव में है जमीन, 25 करोड़ का बैंक से लोन भी ले लिया
अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के भोवापुर गांव में 20 बीघा जमीन का कई लोगों के नाम एग्रीमेंट कर करीब 65 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले ठग को शनिवार को कविनगर पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन


उसे एक ऐसे व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है जिसे जमीन में पार्टनर बनाकर उससे एक करोड़ रुपये ठग लिए। इस शख्स पर इसी जमीन के नाम पर बैंक से 25 करोड़ का लोन लेने का भी आरोप है। पुलिस ठगी में शामिल आरोपी की भाभी और दो अन्य की तलाश में जुटी है।

एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को राजनगर निवासी कारोबारी राजीव गर्ग ने राकेश गुप्ता, उसकी भाभी गीता अग्रवाल, साथी ऋषभ गुप्ता व कमल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

25 करोड़ का बैंक से लोन भी ले लिया

आरोप है कि चारों आरोपियों ने राजीव से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम लेकर उसे भोवापुर गांव स्थित 20 बीघा जमीन में पार्टनर बनाया।

उसे बिना बताए ही आरोपियों ने जमीन का एक-एक कर आठ अन्य लोगों से सौदा कर रकम ऐंठ ली। इनमें से कुछ से पांच करोड़, कुछ से आठ करोड़ रुपये एग्रीमेंट कर एडवांस लिए गए।

इतना ही नहीं आरोपियों ने जमीन पर बैंक से 25 करोड़ रुपए का लोन भी ले लिया। एसएचओ के अनुसार आरोपी राकेश के खिलाफ  कविनगर थाने में पहले ही जमीन को गलत तरीके से बेचने के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें