फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में शादीशुदा महिला ने गंवाई जान, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 08 Jan 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में शादीशुदा महिला की दिनदहाडे़ घर में घुसकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। शनिवार को उसे छिजारसी कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी में श्वेता (26) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। मामले में श्वेता के पति पंकज सिंह की ओर से पड़ोस में ही किरायेे पर रहने वाले विनोद कुमार निवासी मुजफ्फरनगर निवासी को नामजद कराया गया था।

एसपी सिटी ने बताया कि फेज थ्री कोतवाल जितेंद्र कुमार ने जांच पड़ताल में पाया है कि विनोद महिला से एकतरफा प्रेम करता था। महिला और उसका पति मोहल्ले के लोगों के सामने कई बार उसे डांट चुके थे। मगर वह मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला पास के स्कूल में अपने बेटे को लेने के लिए दोपहर में जाती थी। 28 दिसंबर को जब वह स्कूल नहीं गई तो एक अन्य पड़ोसी बच्चे को स्कूल से लेकर घर छोड़ने गए थे तो कमरे में महिला का शव लहूलुहान पड़ा था।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने किया अवैध संबंध होने का दावा

पुलिस के समक्ष आरोप विनोद ने दावा किया कि उसका महिला से काफी समय से अवैध संबंध था। अब वह लगातार दूरी बना रही थी। जो उसे पसंद नहीं था और इसी से नाराज होकर उसने श्वेता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद की गई जांच में सामने आया कि महिला विनोद से दूरी बनाकर रखती थी आरोपी उसे एकतरफा प्रेम करता था। आरोपी ने अपने बचाव के लिए ऐसा झूठा दावा किया है और उसमें कोई सच्चाई नहीं है। - जितेंद्र कुमार इंस्पेक्टर फेज थ्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें