फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस का पैसा लेने नोएडा आई युवती से रेप, कारोबारी ने होटल में की हैवानियत

Thu, 21 Jun 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
युवती को झांसा देकर कारोबारी एक होटल में ले गया। यहां पर कारोबारी ने युवती को हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ से बिजनेस का पैसा लेने नोएडा आई एक युवती ने कारोबारी पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने थाना सेक्टर-24 में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि युवती चंडीगढ़ में ऑनलाइन बिजनेस करने वाली एक महिला के यहां काम करती है।
विज्ञापन

उस महिला ने युवती को पांच जून को दिल्ली में रहने वाले सागर नाम के एक कारोबारी से बिजनेस का पैसा लेने के लिए भेजा था। आरोपी ने युवती को नोएडा के सेक्टर-11 स्थित नोएडा इंटरनेशनल होटल में बुलाया, यहां उसने एक कमरा बुक किया था। 


आरोप है कि होटल में बुलाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कहां रहता है, इसका पता युवती और उसकी मालकिन को भी नहीं है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें