महिला ने घर में जाकर आप बीती परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस थाना में जाकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।
डीएसपी सलूणी राकेश राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तीसा थाना में महिला के साथ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।
दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस के हिरासत में होंगे।