द्वारका सेक्टर 23 में दो जुलाई को छह साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि दिल्ली के जिला द्वारका के थाना सेक्टर 23 इलाके में एक 6 वर्षीय मासूम खून से लथपथ झाड़ियों में पड़ी मिली थी, पुलिस ने CCTV कैमरे की फुटेज चेक की। जिसके बाद एक आरोपी इसमें बच्ची को ले जाता दिखाई दिया, उसकी पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।