फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाईन में खड़ी थी महिला, बैग काटकर 50 हजार उड़ाए

Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कृष्णा नगर इलाके स्थित बैंक में रुपये जमा कराने आई थी महिला  
विज्ञापन
लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णा नगर इलाके में जेबतराशों ने बैंक में रुपये जमा करने आई एक महिला की नकदी चोरी कर ली। बदमाश महिला के थैले को काटकर उससे पचास हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। बैंक के भीतर जाने के बाद महिला को वारदात का पता चला।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मी रानी अरोड़ा पति गणेश कुमार के साथ विश्वास नगर इलाके में रहती है।  शुक्रवार को लक्ष्मी रुपये जमा करने के लिए कृष्णा नगर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में आई थी।

बैंक में लंबी कतार लगी हुई थी। दोपहर में लक्ष्मी का नंबर आया और वह बैंक के भीतर रुपये जमा करने गई लेकिन उसने अपने थैले से रुपये गायब पाए। थैले को काटकर रुपये निकाले गए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लक्ष्मी ने बताया कि उसके पास पचास हजार रुपये के पुराने नोट थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें