फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी की पिटाई से 5 साल की पोती की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
आरोपी दादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओल्ड थाना क्षेत्र में दादी की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची की 18 दिन बाद मौत हो गई। चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से दादी के खिलाफ बच्ची की हत्या करने का केस दर्ज कराया गया है। हालांकि, परिजन बच्ची की मौत की वजह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल होना बता रहे हैं। पुलिस ने आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन (श्रमिक विहार)  की सुमन और अनीता के मुताबिक उनके पास 21 मार्च को एक कॉल आई थी। कॉल करने ने वाले बताया था कि महात्मा गांधी कॉलोनी के एक मकान में रहने वाली कृष्णा नाम की महिला अपनी पांच वर्षीय पोती इच्छा को बुरी तरह से पीट रही है। टीम बताए हुए पते पर पहुंची। यहां उन्हें कृष्णा नाम की महिला मिली। 

कृष्णा से पोती इच्छा के बारे में पूछा गया। उसने बताया कि इच्छा की तबीयत ठीक नहीं है तो पिता अमित के साथ डॉक्टर के यहां गई है। टीम ने अमित को बुला लिया। उसके साथ पांच वर्ष की इच्छा भी थी। सुमन के मुताबिक इच्छा की आंख, चेहरे और पैरों में काफी चोटें लगी थीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पिता ने कही थी बेटी के सीढ़ियों से गिरने की बात

इच्छा - फोटो : अमर उजाला
सुमन के मुताबिक 22 मार्च को उन्हें पता चला कि अमित बच्ची को सफदरजंग अस्पताल से निकाल कर फरीदाबाद में किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है। 27 मार्च को हालत बिगडने पर अमित ने इच्छा को ट्रामा सेंटर दिल्ली में भर्ती करवाया। 

8 अप्रैल को चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना मिली कि इच्छा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर चाइल्ड लाइन की अनीता और सुमन ने कृष्णा के खिलाफ पांच साल की पोती इच्छा की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। 

एसएचओ ओल्ड थाना इंस्पेक्टर कैलाश ने बताया कि कृष्णा को गिरफ्तार कर, मामले की तफ्तीश की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होंगी उसके आधार पर जांच की दिशा तय की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें