फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में करते थे चोरी, गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2013 04:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में दक्षिण जिला के स्पेशल स्टाफ ने टायर पंचर कर बैग उड़ाने वाले गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से 45 लाख रुपये कीमत के हीरे के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है।

पकड़े गए बदमाश की पहचान मदनगीर निवासी शिव कुमार (19) और दिलीप (19) के रूप में हुआ है। शिवकुमार मूल रूप से आंध्रप्रदेश का रहने वाला है।

महिला से छीने डेढ़ लाख
नई दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीनकर डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने इस बाबत झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रजनी (55) सपरिवार उत्तम नगर के प्रेम नगर इलाके में रहती है। शुक्रवार दोपहर वह अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ विकासपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक गई थी। वहां डेढ़ लाख रुपये निकालने के बाद पैदल ही घर जा रही थी।
विज्ञापन


तभी विकासपुरी मोड़ के पास पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज ले ली है, जिसमें एक बदमाश को बैंक में देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें