फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीए खेल-खेलकर बच्चे बन गए लग्जरी कारों के लुटेरे, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Wed, 15 Feb 2017 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
car theft - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लग्जरी कार लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो नाबालिग समेत चार को पकड़ा है। आरोपियों को कार लूटने का आइडिया जीटीए गेम खेलने के दौरान मिला था।
विज्ञापन


गेम खेलने के दौरान इनको पता लगा कि कैसे लग्जरी कार उनके पास आ सकती है। इनके कब्जे से कई महंगी कारें व कागजात बरामद हुए हैं।

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में बाहरी, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिले में कार लूटने की कई वारदात हुई थीं। 9 फरवरी को मॉडल टाउन इलाके में फॉरच्यूनर कार लूटने के साथ कार मालिक की बेसबॉल से पिटाई भी की गई थी।
विज्ञापन

ऐसी कार को बनाते थे शिकार जिसमें ड्राइवर अकेला होता था

car theft - फोटो : सोशल मीड‌िया
​आरोपी ऐसी कार को अपना शिकार बनाते थे जिसमें ड्राइवर अकेला होता था। ये लूटी गई कार के शीशों में काली फिल्म लगाकर चलते थे, ताकि कोई इनको पहचान नहीं पाए।

इंस्पेक्टर विपिन कुमार की टीम ने 11  फरवरी को लूटी गई फॉरच्यूनर में घूम रहे आरोपी गांव मंगोलपुर खुर्द निवासी लक्ष्य शौकीन (22) को सेक्टर-16, रोहिणी से पकड़ लिया। इसकी निशानदेही पर मंगोलपुरी इलाके से मारुति बलेनो कार और मजनू का टीला, गुरुद्वारा पार्किंग से होंडा सिटी बरामद की गई।

पुलिस टीम ने लक्ष्य शौकीन की निशानदेही पर सेक्टर-17, रोहिणी निवासी दीपक उर्फ चंगा (27) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर फोर्ड एंडेवर कार बरामद की गई।

इनसे पूछताछ के बाद दो नाबालिग को पकड़ा गया। इनके कब्जे से मियांवाली नगर से लूटी गई होंडा सिटी कार की आरसी, मंगोलपुरी से लूटी गई आई-20 की आरसी व कार बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें