फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक व उसके बेटे की हत्या के मामले में फरार तीन बदमाश गिरफ्तार    

Sat, 29 Jul 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-एक बदमाश की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, गोली चलाने वाले बदमाश पर पांच आपराधिक मामले हैं दर्ज 
-एक बदमाश की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, गोली चलाने वाले बदमाश पर पांच आपराधिक मामले हैं दर्ज
विज्ञापन
ढाबा माल‌िक और उसका पुत्र (फोटो में बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजफगढ के नांगली सकरावती मोड़ पर स्थित ढाबे में कूलर चलाने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की हत्या में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


गोली चलाने वाले आरोपी अनिल उर्फ मोनू पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि पकड़े गये तीन अन्य आरोपी पेशे से मैकेनिक हैं। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।

जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि 26 जुलाई की रात नांगली सकरावती स्थित सुनीता ढाबे पर चार लोग खाना खाने पहुंचे। जहां एक ने गर्मी होने की वजह से कूलर को अपनी तरफ कर लिया।
विज्ञापन

एक बदमाश की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

ढाबा माल‌िक और बेटे की हत्या, फोटो में बेटा मयंक - फोटो : अमर उजाला
इस बात को लेकर उनकी ढाबे मालिक के बेटे मयंक से कहासुनी हो गयी। कहासुनी के दौरान अनिल उर्फ मोनू ने मयंक को गोली मार दी। गोली चलने के बाद ढाबा मालिक श्याम वर्मा वहां पहुंचा।

उस समय बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। जिन्हें श्याम से पकडने की कोशिश की। लेकिन अनिल ने श्याम वर्मा को भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गये। पीड़ितों की अस्पताल में मौत हो गयी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नजफगढ, जिला की स्पेशल स्टाफ और वाहन चोरी निरोधक की टीम मामले की जांच में जुटी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से बदमाशों की एक केटीएम बाइक मिली।
विज्ञापन

गोली चलाने वाले बदमाश पर पांच आपराधिक मामले हैं दर्ज

ढाबा जहां घटी घटना - फोटो : अमर उजाला
जिसके आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने गोपाल नगर निवासी करीम खान(25) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में करीम ने वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में खुलासा किया। इस आधार पर पुलिस ने सभी फरार बदमाशों की तलाश शुरू की।

नजफगढ थाना पुलिस ने शनिवार तड़के न्यू खेड़ा रोड निवासी राजा बिहारी(23) को एक सूचना के आधार पर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम ने गोपाल नगर निवासी अमित प्रजापति(28) और अनिल उर्फ मोनू(24) को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान अनिल ने पिता-पुत्र पर गोली चलायी थी। अनिल अपनी मां के साथ डेयरी चलाता है। वहीं अन्य तीनों बाइक के मैकेनिक हैं। पुलिस के अनुसार अनिल पर बहादुरगढ में हत्या का प्रयास, बाबा हरिदास नगर इलाके में छेड़छाड़, गैर इरादतन हत्या का प्रयास, चोरी का मामला दर्ज हैं। वहीं द्वारका थाना इलाके में उसपर लूटपाट का मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें