मेड दिलवाने के नाम पर एक प्लेसमेंट एजेंसी ने एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करके 25 हजार रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। अब प्लेसमेंट एजेंसी का फोन बंद जा रहा है। सेक्टर-49 थाना में एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
सेक्टर-49 थाना इंस्पेक्टर बिजेंद्र भड़ाना ने बताया कि सेक्टर-51 निवासी रमेश कुमार ने 21 नवंबर को मेड के लिए एक वेबसाइट पर सर्च किया और वहां से मिले एक नंबर पर बात की। इसमें शशि नाम के व्यक्ति से बात की तो उसने मेड को नौ हजार रुपये माह की सैलरी पर रखने की बात हुई।
इसके लिए एजेंसी की ओर से 23 नवंबर को 25 हजार रुपये बतौर कमीशन अकाउंट में डलवाया गया और फिर 26 नवंबर से काम पर मेड को भेज देने का आश्वासन दिया गया। मगर 26 को मेड नहीं पहुंची। रमेश कुमार की ओर से एजेंसी पर फोन लगाया गया।
लेकिन फोन बंद रहा। तीन-चार दिन तक पीड़ित ने मेड का इंतजार किया और फोन चलने की उम्मीद रखी। मगर जब दोनों ही उम्मीद से परे हो गए तो उन्होंने सेक्टर-49 कोतवाली में जाकर शिकायत दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।