फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के सामने से कार हटाने को कहा तो बेरहमी से उसे रौंद दिया, मौके पर हुई मौत

Fri, 17 Mar 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rams to death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेगमपुर इलाके में बुधवार शाम दुकान के सामने से कार हटाने की बात कहने पर दो युवकों ने दुकानदार के भाई को कार से रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तरुण गुप्ता (39) परिवार के साथ जैन नगर बेगमपुर में रहता था। अपने मकान की भूतल पर चाइनीज फूड की दुकान करता था। जहां उसका छोटा भाई मनीष गुप्ता भी बैठता है।

बुधवार शाम मनीष दुकान में बैठा था। इसी दौरान ऑल्टो कार पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। कार चला रहा युवक मनीष के दुकान के सामने कार पार्क कर दी। एक युवक कार से उतर कर सड़क की दूसरी ओर स्थित राजभोग रेस्टोरेंट में चला गया।
विज्ञापन

तरुण के पिता ने बीच बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की

कार एक्सीडेंट
मनीष ने कार चालक से कहा कि जब रेस्टोरेंट में जाना था तो कार को वहीं पार्क करना चाहिए था। इसी बात पर मनीष की कार चालक से कहासुनी होने लगी। शोर शराबा सुनकर तरुण उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्य नीचे आ गए।

तरुण के पिता ने बीच बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरा युवक भी वहां आ गया। दोनों युवक मनीष और उसके परिवार वालों से कहासुनी करने लगे। इसी बीच मनीष ने पुलिस को फोन कर दिया।

इसके बाद दोनों युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे। बैक करने के दौरान कार मनीष की स्कूटी से टकरा गई। मनीष ने चालक के शीशे पर हाथ मारकर उसे कार रोकने के लिए कहा। जबकि तरुण कार के सामने जाकर उसे रोकने लगा।
विज्ञापन

युवक ने कार को तेजी से भगाते हुए सामने खड़े तरुण को टक्कर मार दी

दुकानदार का मृतक भाई - फोटो : अमर उजाला
कार चला रहे युवक ने कार को तेजी से भगाते हुए सामने खड़े तरुण को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तरुण कार की बोनट पर गिर गया। उसके बाद कार चालक ने ब्रेक लगाया। जिससे तरुण बोनट से कार के सामने गिर गया।

इसी दौरान दूसरे युवक ने चालक को कार तेजी से भागने के लिए कहा। तरुण को कुचलते हुए चालक कार लेकर फरार हो गया।

परिवार वालों ने जख्मी तरुण को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने पुलिस को कार का नंबर मुहैया करवा दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें