फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का पुतला फूंकने पर 17 सपा नेता गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

- अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपाइयों ने किया था हंगामा
- पुतला फूंकते समय पुलिस के साथ नोंकझोंक, पुलिस ने सपाइयों को दौड़ाया
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया में पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद नोएडा के सपाइयों ने खूब हंगामा किया। सेक्टर-12, 22 व सेक्टर-27 में सीएम को पुतला फूंक दिया। पुतले की छीनाझपटी में कुछ सपाई घायल भी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस को हल्का बल प्रयोग करके सपाइयों को दौड़ाना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सपा नेताओं को पुलिस लाइन पहुंचाया। गिरफ्तारी की सूचना पर पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान सैकड़ों सपाइयों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे और रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दोपहर बाद सपाइयों की एक टीम पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल यादव के नेतृत्व में  सेक्टर-12-22 पहुंची। पहले हाथों में तख्ती लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इसी बीच पुलिस को झांसा देकर सीएम का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन


इतना देखते ही पुलिस ने सपाइयों पर बल प्रयोग करते हुए दौड़ाया। सेक्टर-24 की पुलिस ने सपाइयों को पकड़कर थाने ले गई। इसी तरह नोएडा सपा प्रभारी बीर सिंह यादव व पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के नेतृत्व में सपाइयों ने सेक्टर-27 अट्टा में खूब हंगामा काटा।

वहां भी सीएम का पुतला फूंक दिया गया। सेक्टर-20 पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों जगहों से पुलिस ने 17 लोग गिरफ्तार किए और पुलिस लाइन ले गए।

देर रात तक पुलिस लाइन के बाहर रिहाई की मांग को लेकर अशोक चौहान के नेतृत्व में टीम डटी रही और पुलिस ने गिरफ्तार किए कार्यकर्ताओं के देर रात मुचलके भी भरवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें