फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से आधार लिंक कराने के नाम पर 80 हजार ठगे

Sat, 19 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंगेल निवासी एक युवक से आधार लिंक कराने के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ठग ने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कराने के नाम पर पीड़ित से ठगी की। पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत फेज-2 पुलिस से की।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को साइबर सेल में भेज दिया। मूलरूप से देहरादून उत्तराखंड निवासी निमेश रावत भंगेल में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम वह घर पर थे। तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आया।

कॉल करने वाले शख्स ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए आधार लिंक कराने की बात कही। शख्स ने उन्हें झांसे में लेकर खाते की पूरी जानकारी ले ली। फोन कटने के करीब 2 घंटे बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के 6 मेेसेज आए।
विज्ञापन


ठग ने उनके खाते से 3 बार में 60 हजार रुपये और एक बार में 10 हजार रुपये और दो बार में 10 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर पर कॉल कर घटना के बारे में जानकारी दी। तब जाकर उनके खाते से रुपये निकलना बंद हुए। उन्होंने घटना की शिकायत साइबर सेल पुलिस से की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें