फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी

Tue, 02 Jan 2018 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भजनपुरा में बेरोजगार युवकों से विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छह युवकों को फर्जी वर्क वीजा थमाकर हर युवक से 2.70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। ठगे गए सभी युवक आसपास में रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुख्य शिकायतकर्ता आरिफ परिवार के साथ करावल नगर के मूंगा नगर में रहते हैं। पिछले दिनों उनकी मुलाकात लियाकत अली से हुई। लियाकत ने चार अन्य लोगों से उन्हें मिलवाया।

लियाकत ने कहा कि दो-ढाई लाख रुपये महीने वाली विदेशों में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसे चार लाख रुपये खर्च करने होंगे। झांसे में आकर आरिफ ने अपने कुछ रिश्तेदार युवकों को बात बताई। पांच अन्य युवकों ने भी विदेश जाकर कमाने की इच्छा जाहिर की। आरिफ के जरिये सभी की लियाकत से बात हुई।
विज्ञापन


मेडिकल कराने के बाद लियाकत ने सभी को वर्क वीजा देकर हर एक से 2.70 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी बाकी रुपयों की भी मांग करने लगे। इधर, शक होने पर जब वीजा की जांच करवाई गई तो पता चला कि वीजा नकली है। आरिफ ने रविवार को मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें