फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधा कराने की कोशिश, नाबालिग ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
aदिल्ली के नेबसराय स्थित तिगड़ी इलाके में 15 साल के किशोर ने एक युवक को गोली मार दी। कमर में गोली लगने के बाद पीड़ित सोनू कुमार (31) को एम्स स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गोली मारने वाले किशोर को दबोच लिया है। पूछताछ के दौरान किशोर ने आरोप लगाया है कि सोनू उससे जबरन जेबतराशी के धंधे में उतारना चाहता था। मना करने पर सोनू उसके साथ मारपीट और बदसलूकी करता था। परेशान होकर उसने सोनू को गोली मारी। नेबसराय थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सोनू अपने परिवार के साथ तिगड़ी इलाके में रहता है। उसका इलाके में पानी की सप्लाई का काम है। इसी के पड़ोस में किशोर भी रहता है। रविवार रात सोनू किसी काम से बाहर निकला। उसी बीच पीछे से आए किशोर ने सोनू की कमर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उसे तमंचा कहां से मिला?

खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू को अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सोनू को गोली 15 साल के किशोर ने मारी है। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने किशोर को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान किशोर ने जो खुलासा किया उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। किशोर ने बताया कि करीब एक साल पूर्व उसने इलाके में छोटी-मोटी चोरी की थी। सोनू को इसका पता चल गया था। इसके बाद सोनू किशोर पर जबरन जेबतराशी कराने का दबाव बनाने लगा।

किशोर के मना करने पर सोनू बुरी तरह पीटता था। सोनू से परेशान होकर उसने एक तमंचे का इंतजाम किया और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस किशोर से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह तमंचा कहां से लाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें