फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह की बच्ची पर भी नहीं आई तरस, नाबालिग ने अकेले पाकर किया रेप

Fri, 28 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह माह बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी 14 साल के किशोर ने वारदात अंजाम दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्ची का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी को पकड़कर बाल न्यायालय पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को एक परिवार की तीन साल की बच्ची व छह माह बच्ची नीचे थीं और मां कपड़े सुखाने छत पर गई थी।

इसी दौरान पड़ोसी किशोर घर में घुस गया और बच्चियों से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर तीन साल की बच्ची वहां से चली गई। इसके बाद किशोर ने छह माह की बच्ची से दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां नीचे आई तो....

- फोटो : concept photo
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां नीचे आई तो किशोर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को दबोच लिया।

तीन दिन तक चला समझौते का प्रयास
आरोपी के नाबालिग होने के कारण समझौते का प्रयास किया गया। आरोपी पक्ष के लोग इस मामले में आरोपी की आयु का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई नहीं करने की अपील करते रहे। तीन दिन इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन पीड़ित पक्ष समझौते को तैयार नहीं हुआ। सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें