फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ की ब्लैकमनी के फेर में फंसा सेठी ग्रुप

Thu, 15 May 2014 02:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की सर्च में बिल्डरों पर करोड़ों की ब्लैकमनी मिली है। इसमें सेठी ग्रुप पर 100 करोड़ से ज्यादा की ब्लैकमनी मिली। जबकि और क्लाउड नाइन के यहां डेढ़ करोड़ की ब्लैक मनी मिली और करीब 20 करोड़ के कागजात कब्जे में लिए गए।
विज्ञापन


डाक्यूमेंट की जांच में सेठी ग्रुप के यहां पर 250 करोड़ से ज्यादा की ब्लैकमनी मिलने का अनुमान है। जांच के बाद दोनों ग्रुपों की ब्लैकमनी करीब 272 करोड़ होने की उम्मीद है। करीब 42 घंटे तक नोएडा-गाजियाबाद में 13 स्थानों पर चली सर्च में 200 अधिकारियों और 150 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

आयकर विभाग ने गाजियाबाद के बिल्डर क्लाउड नाइन और सेठी ग्रुप पर मंगलवार सुबह 10 बजे सर्च शुरू की थी। सर्च का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर संजीव यादव और असिस्टेंट कमिश्नर रुबेन मैथ्यू जैकब ने किया।
विज्ञापन


ब्लैक मनी का आंकड़ा
क्लाउड नाइन पर 1.5 करोड़ की ब्लैकमनी मिली और करीब 20 करोड़ के कागजात कब्जे में लिए गए। सर्च टीमों को सेठी ग्रुप के प्रतिष्ठानों से 100 करोड़ 60 लाख की ब्लैक मनी और बेनामी संपत्ति मिली।

टीमों ने दर्जनों कंप्यूटर हार्ड डिस्क, जमीन और बिल्डिंग खरीद-बिक्री की फाइलें सीज की हैं। इनमें करीब 250 करोड़ की ब्लैक मनी का रिकार्ड मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन


क्लाउड नाइन के एमडी ने नहीं उठाया फोन
सर्च में मिली गड़बड़ी के बारे में क्लाउड नाइन का पक्ष जानने के लिए जब एमडी संजीव जैन का मोबाइल लगाया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें