फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से बाइक समेत 1.10 लाख लूटे

Wed, 06 Jan 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयगनर ए-ब्लॉक लेबर चौक पर सोमवार देर रात परचून कारोबारी से कार सवार 4 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 1.10 लाख रुपये और बाइक लूट ली।
विज्ञापन


कारोबारी उनसे भिड़ गया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बच गया। वारदात से गुस्साए व्यापारियों नेे विजयनगर थाने पर प्रदर्शन किया।

परचून कारोबारी विकास चोना विजयनगर ए-ब्लॉक लेबर चौक के पास रहते हैं। जय लक्ष्मी शॉप के नाम से उनकी दुकान है। सोमवार देर रात वह पिता के साथ एक ग्राहक से पैसा लेकर घर आए थे।

इस दौरान एक कार में चार बदमाश आए, बाइक की डिग्गी तोड़ने लगे। विरोध जताने पर मारपीट कर फायरिंग की। बदमाशों से पिता-पुत्र भिड़ गए, लेकिन उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाश विकास से बाइक लूटकर ले गए। बाइक में 1.10 लाख रुपये रखे थे। सोमवार सुबह व्यापारियों ने थाने में प्रदर्शन कर लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया।

फैक्ट्री मालिक की कार से उड़ाया कैश से भरा बैग
एएलटी चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फैक्ट्री मालिक की कार से 50 हजार रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। फैक्ट्री मालिक की सूचना पर सिहानीगेट पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन की रिवेरा सोसायटी निवासी एसके मिश्रा की ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री है। मंगलवार दोपहर वह ड्राइवर के  साथ कार से आरडीसी आए थे।

वापसी में दो युवक आए, उन्होंने बताया कि कार के पहिए में पंचर हो गया है। एसके मिश्रा ने एक पंचर की दुकान पर कार रुकवाई। इस दौरान बाइकर्स ने उनकी कार में रखा बैग उड़ा लिया। बैग में पचास हजार की नगदी, एक लैपटॉप रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें