फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला से बर्बरता: प्रेमी ले गया पार्टी में, वहां पिलाई शराब... फिर चार लोग भूल बैठे कि वो भी इंसान है

Wed, 05 Jun 2024 05:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

आरोप है कि सभी आरोपी महिला के साथ अमानवीय सलूक करने के बाद मौके से फरार हो गए। महिला ने घटना की सूचना अपनी बहन को दी। आरोप है कि उसके साथ भी बदसलूकी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के साथ प्रेमी सहित चारों लोगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट से पहले आरोपियों ने उसे को शराब भी पिलाई थी। आदर्श नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

राधा नगर निवासी एक महिला ने बताया कि दो साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। अब वह एक साल से ऊंचा गांव निवासी लक्ष्मण के साथ लिव-इन में रह रही थी। दो जून को लक्ष्मण ने फोन कर बताया कि शाम को पार्टी चलना है। 

पार्टी में उसे उनकी मुंह बोली बहन प्रियंका, रवि और पुनित दो दोस्त भी मिल गए। सभी ने मिलकर उसे शराब पिला दी। आरोप है कि नशा चढ़ने के बाद प्रियंका ने उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उसे रवि, पुनीत और लक्ष्मण के सामने खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि सभी उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। महिला ने घटना की सूचना अपनी बहन को दी। बहन के साथ वह आरोपियों के घर गई। वहां पर आरोपियों ने दोनों बहनों को पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें