फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, कई लोग घायल

Thu, 28 Nov 2019 04:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के दादरी रामगढ़ गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना भड़क गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इस दौरान इलाके के कई लोग घायल हो गए, साथ ही आधा दर्जन मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 

विज्ञापन


बताया गया कि वहां पहले से ही किसी निर्माण कार्य को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम के वक्त एक स्थानीय लड़की रास्ते से कहीं जा रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके उपर पानी डाल दिया। इसके बाद रात में बदमाशों ने उसी युवती के माता-पिता पर पथराव कर दिया। 

इसी के कारण वहां के दो गुटों के बीच विवाद भड़क गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। फिलहाल 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें