दिल्ली की एक युवती ने गांव निवासी एक युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपी ने घर बुलाकर युवती से मारपीट की। पुलिस से पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई है।
दिल्ली निवासी एक युवती का मुरादगनर थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने पिछले दिनों शादी कर ली। युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है। पीड़िता ने पहले आरोपी के खिलाफ दिल्ली में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मामला मुरादनगर का बताकर उसे टरका दिया।
युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने मंगलवार को उसे समझौता करने के लिए मुरादनगर बुलाया था। मामले में समझौता न करने पर आरोपी ने युवती से मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।