पुलिस की टीम ने बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोगों को आता देखकर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों को देखते ही आरोपी भागने लगे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को दबोचा है। दोनों लुटेरे दिल्ली व आसपास के इलाकों में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने बाइक पर सवार दो संदिग्धों को आता देखकर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी भी घायल हो गए। अपर डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी मोबाइल फोन छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे।