फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annual Crime Data : पिछले साल के मुकाबले 15.05 फीसदी कम हुए दिल्ली में अपराध, वाहन चोरी के आंकड़े भी घटे

Sun, 12 Jan 2025 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 15.05 फीसदी अपराधों में कमी आई है। कोविड काल को छोड़कर पहली बार अपराध के ग्राफ में इतनी कमी देखी गई है। हत्या, डकैती, दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे जघन्य अपराधों में मामूली गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वर्ष 2024 में हुए अपराधों का डाटा जारी कर दिया। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 15.05 फीसदी अपराधों में कमी आई है। कोविड काल को छोड़कर पहली बार अपराध के ग्राफ में इतनी कमी देखी गई है। हत्या, डकैती, दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे जघन्य अपराधों में मामूली गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सड़क हादसों में मौत, घरों में चोरी, शराब तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और जुआ खेलने के मामलों में इजाफा हुआ है। कुल एफआईआर के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2023 में 325954 के मुकाबले वर्ष 2024 में 276894 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसे बढि़या पुलिसिंग का नतीजा बता रहे हैंं।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी में दंगे के मामलों में 25 फीसदी की कमी आई है। वर्ष 2023 में दंगों के 44 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2024 में यह घटकर 33 रह गए हैं। हत्या के मामलों में बेहद मामूली गिरावट है। 506 के मुकाबले हत्या के 504 मामले सामने आए। अलबत्ता डकैती और फिरौती के लिए अपहरण का आंकड़ा पिछले साल के बराबर ही रहा।
विज्ञापन


लूटपाट के 1654 के मुकाबले 1510, झपटमारी के 7886 के मुकाबले 6493, दुष्कर्म के 2141 के मुकाबले 2076, छेड़छाड़ के 2345 के मुकाबले 2037 मामले दर्ज हुए। घरों में चोरी के मामलों में इजाफा देखा गया है, वर्ष 2023 चोरी की 28557 के मुकाबले 29011 घटनाएं दर्ज गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें