ठगों ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर को ही अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को एसीपी बताकर मजबूरी दिखाते हुए पीड़ित महेश कुमार से पेटीएम के जरिये 20 हजार रुपये ठग लिए। अगले दिन जब महेश कुमार की मुलाकात एसीपी से हुई, तो ठगी का पता चला।
एसीपी संजय सिंह ने उससे कोई रुपये न मांगने की बात की। पीड़ित को खुद के साथ ठगी का पता चलते ही मामले की सूचना पुलिस को दी। फर्श बाजार थाना पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।