फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा, एयरपोर्ट से करता था लोगों को किडनैप

Fri, 06 Jul 2018 06:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को मेवात गिरोह के एक सदस्य को दबोचा है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। उसने अपने साथियों के साथ एयरपोर्ट से एक व्यवसायी का अपहरण कर मेवात ले जाकर लूट लिया था। पुलिस गिरोह के कुछ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार एसआईयू में तैनात हवलदार दिनेश को चार जुलाई को सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट से व्यवसायी का अपहरण व लूट के मामले में वांछित बदमाश गांव रूपराका में छिपा हुआ है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर आशीष कुमार, एसआई सुमित व विनीत की टीम बनाई गई।

टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपी बदमाश जिला पलवल हरियाणा निवासी मो. तौहिद उर्फ पुछी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने मध्य प्रदेश के व्यवसायी को स्क्रैप दिखाने के बहाने दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया। टटलू-तौहिद गिरोह के सदस्य व्यवसायी को मेवात के नूंह ले गए और वहां उसे लूट लिया था। 
विज्ञापन


आरोपी तौहिद ने बताया कि वह नदीम उर्फ गोलू, अकरम, मुफीज, अजरुद्दीन व एक महिला के साथ गिरोह चलाता हैं। गिरोह में महिला अकरम की मां है। वे स्क्रैप को सस्ते में देने के नाम पर दूसरे राज्यों के व्यवसायियों को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाते थे। वहां से उनका अपहरण कर मेवात ले जाते हैं और उनके साथ लूटपाट करते हैं। उसने इस तरह की छह आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनमें दो-दो केस गुरुग्राम व देहरादून और एक-एक केस अलवर व दिल्ली के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें