फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक मंजर : जब मौत बन गई बर्निंग कार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के एक होंडा सिटी कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। सेंटर लॉक होने की वजह से कार चला रहा युवक अंदर ही फंस गया और उसकी जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाकर युवक को बाहर निकला। मृतक की पहचान सारंग वत्स (23) के रूप में हुई है। उनके पिता होटल कारोबारी मनोज वत्स हैं। इंद्रपुरी थाना पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मनोज वत्स सपरिवार्र ई ब्लॉक नारायणा विहार में रहते हैं। उनका पश्चिम विहार में वाटर फॉल नाम का रेस्तरां है। सारंग वत्स शुक्रवार तड़के होंडा सिटी कार से आर्य समाज मंदिर जा रहा था। टोडापुर पावर हाउस के पास कार का नियंत्रण गड़बड़ा।
विज्ञापन


कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटी खाते हुए फुटपाथ स्थित एक पेड़ से टकराकर रुक गई। कार के रुकते ही उसमें आग लग गई। पैर फंस जाने व सेंटर लॉक  होने से सारंग कार से बाहर नहीं निकल पाया। इसी बीच किसी राहगीर ने घटना की जानकारी दमकल विभाग व पुलिस को दी।
Trending Videos
विज्ञापन

कार के नंबर से हुई पहचान

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद कार में झुलसे सारंग को बाहर निकाला और उसे सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार के नंबर के जरिये उसकी पहचान करने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सारंग  वत्स नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। वह होटल के व्यवसाय से जुड़ना चाहता था।

जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार आहत है और किसी से भी बातचीत नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि सारंग के दादा एक  राजनीतिक पार्टी से जुड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें