फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिराग दिल्ली में पांच मंजिला इमारत में आईं दरारें, 10 परिवारों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी, डीडीएमए समेत अन्य सिविक एजेंसियां ले रहीं हालात का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली की चिराग दिल्ली में शनिवार शाम एक पांच मंजिला इमारत में दरारें पड़ने से इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय मालवीय नगर थाना पुलिस ने करीब 10 परिवारों को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। यह इमारत ऐतिहासिक बहलोल लोदी की कब्र के ठीक पास मौजूद है। एमसीडी, डीडीएमए समेत अन्य सिविक एजेंसियों की टीमें हालात का जायजा ले रही हैं।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:15 बजे बीट अफसर सिपाही दीपक को सूचना मिली कि चिराग दिल्ली स्थित मकान नंबर 95/2ए में गंभीर दरारें आ गई हैं। दीपक ने इसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को दी। मालवीय नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही बीट स्टाफ ने सतर्कता बरतते हुए मकान में रह रहे सभी 10 परिवारों के साथ आसपास के मकानों को भी खाली करा लिया था ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत बहलोल लोदी की कब्र के ठीक पास स्थित है जहां कई अन्य ऐतिहासिक निर्माण भी मौजूद हैं। मकान पांच मंजिला है और उसमें करीब 10 परिवार रहते हैं। भवन की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए दिल्ली नगर निगम, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिविल डिफेंस समेत संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और इमारत का सर्वेक्षण किया जा रहा है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने फिलहाल क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है और सभी विभागों के अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें