फरीदाबाद मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने अपने हलके में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों की बृहस्पतिवार को शुरूआत की। इस श्रृंखला में 85 लाख रुपये से तैयार होने वाली एक-दो नंबर चौक से नाथी चौक वाली सीमेंटेड सड़क भी शामिल है।
त्रिखा ने बताया कि 95 लाख रुपये से तैयार होने वाली सिंह सभा गुरुद्वारे से दयानंद रोड टी प्वाइंट तक, 20 लाख रुपये की लागत से दो-तीन नंबर चौक से सीडीईएफ डिवाइडिंग तक की सड़क, 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सेक्टर-21ए की 23 सड़क लगभग 27 लाख 50 हजार रुपए की लागत से तैयार होने वाली सड़क शुरू की गई है।
इसके साथ ही सेक्टर-21सी पुलिस कमिश्रर कार्यालय के पास की सड़क, 40 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली दयालबाग पुलिस चौकी से रेलवे लाइन तक सड़क, 10 लाख रुपए की लागत से एसजीएम नगर ए ब्लॉक काबुली गुरुद्वारे के पास इंटरलॉकिंग टाइलों के कार्यों की शुरूआत की गई है।