पिछले पांच वर्षों से लंबित कमर्शियल सर्टिफिकेट (सीएलयू) की बाट जोह रहे व्यापारियों को राहत मिल गई है। मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के हस्तक्षेप के बाद उन्हें कमर्शियल सर्टिफिकेट मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
बृहस्पतिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा से सेक्टर-21 स्थित उनके निवास पर मुलाकात की और आभार जताया।
रामजुनेजा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी कमर्शियल सर्टिफिकेट की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। परंतु मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने उनकी इस मांग को मुख्यमंत्री के सामने उठाकर उसका निराकरण करवाया।
जुनेजा ने बताया कि वर्ष 2011 में 626 व्यापारियों ने कमर्शियल सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किए थे, लेकिन केवल 26 को सर्टिफिकेट दिए गए थे। जबकि 600 व्यापारी पिछले कई वर्षों से सर्टिफिकेट की बाट जोह रहे थे। सीपीएस से मिलने वालों में पप्पू नागपाल, सतीश अदलक्खा, मुकेश, विनोद, आनंद , पवन भाटिया, ओपी विज, पवन गुप्ता आदि मौजूद थे।