फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution: सीपीसीबी की आशंका- आज फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है दिल्ली की हवा, रहें सावधान

Sat, 01 Nov 2025 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को फिर से हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
Delhi Pollution file - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में लगातार 18 दिनों से लोग खराब हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे में एक्यूआई की श्रेणी कभी खराब तो कभी बेहद खराब में आ-जा रही है, जो लोगों के सांसों पर संकट की तरह मंडरा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 में दर्ज किया गया। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 155 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को फिर से हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन


सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2000 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 157 और पीएम 2.5 94.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।

सीपीसीबी के अनुसार, निगरानी केंद्रों में से केवल वजीरपुर में 312 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई। वहीं, 25 निगरानी केंद्रों में हवा खराब और 11 में मध्यम श्रेणी में हवा दर्ज की गई। शनिवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने के चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन के साथ त्वचा संबंधी परेशानियों जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपाय किए पुख्ता
राजधानी में वायु गुणवत्ता के बहुत खराब श्रेणी में बने रहने और तापमान में गिरावट के बीच दिल्ली पुलिस ने अपने यातायात कर्मियों को प्रदूषण और सर्दी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है।

दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले एयर-फिल्टर मास्क, सर्दियों के कपड़े और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह जब दिल्ली में धुंध छाने लगती है और वायु गुणवत्ता गिरती है तो यातायात पुलिसकर्मी सबसे अधिक प्रभावित समूहों में शामिल होते हैं क्योंकि उन्हें लंबे समय तक खुले में ड्यूटी करनी पड़ती है। इस बार हमने उनके लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने का निर्णय लिया है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस में करीब 6,000 कर्मी हैं और प्रत्येक को मास्क, सर्दियों के कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री दी जा रही है, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा सकें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम अपने कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले लगभग 50,000 मास्क वितरित कर रहे हैं। पिछले साल हमने एन-95 मास्क दिए थे, लेकिन इस बार हमने और प्रभावी तथा टिकाऊ मास्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जो प्रदूषण और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह पहल दिल्ली पुलिस की एक व्यापक सुरक्षा योजना का हिस्सा है, जिसे सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण और गिरते तापमान से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

यातायात कर्मी रोजाना आठ से दस घंटे तक प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ड्यूटी करते हैं, अक्सर बिना किसी आश्रय के। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्हें पर्याप्त संसाधन मुहैया कराना बेहद जरूरी है। बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस अपने टोडापुर मुख्यालय में नियमित स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित कर रही है। ताकि कर्मियों की शारीरिक और मानसिक सेहत की निगरानी की जा सके और जरूरत पडऩे पर समय रहते इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें