फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बुराड़ी के गोदाम में हो रही थी गोकशी, भीड़ ने पहुंचकर किया हंगामा, आरोपी फरार

Fri, 12 May 2023 09:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गोदाम के अलग-अलग कमरों में मवेशियों के अवशेष, खून व औजार सहित अन्य सामान मिला है। वहीं, गोकशी की सूचना मिलते कई संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के संत नगर इलाके में गोकशी का मामला सामने आया है। मेन मार्केट, शनि मंदिर के नजदीक गोदाम में चोरी-छिपे गोकशी की जा रही थी। स्थानीय लोगों को इसका पता चला तो भीड़ वहां पहुंच गई। इस पर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


गोदाम के अलग-अलग कमरों में मवेशियों के अवशेष, खून व औजार सहित अन्य सामान मिला है। वहीं, गोकशी की सूचना मिलते कई संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद वहां से हटाया। दिन में प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने रात को भी हंगामा किया। कुछ लोगों ने गोदाम में तोड़फोड़ भी कर दी। फिलहाल मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि आईपीसी की धारा-429 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुबह संत नगर बुराड़ी इलाके में गोकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक बड़े गोदाम में अलग-अलग कमरों में खून व अन्य सामान मिला। यहां पर मवेशियों के अवशेष भी थे। 
विज्ञापन


आरोपियों ने गोदाम में मवेशी काटकर खून में रंग मिलाकर नालियों में बहाने का इंतजाम किया हुआ था। खून को बाहर निकालने के लिए एक पाइप को नाली में डाला गया था। जैसे ही बात गोरक्षा दलों को लगी मौके पर कई संगठन जुट गए। दिनभर कई बार हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें