फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहत्या रोकने पर सरकार गंभीर, पुलिस बल की होगी तैनाती

Sun, 27 Dec 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला ने कहा कि मेवात में किसी भी सूरत में गोहत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसकी रोकथाम के लिए अगले कुछ महीनों में सरकार द्वारा मेवात में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जो गोहत्यारों की छानबीन कर उन्हें जेल में डालेगी। इसके बाद भी किसी पुलिस विभाग के किसी अधिकारी की इसमें मिलीगत पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फिरोजपुर झिरका में रविवार को अपने समान समारोह में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उनकी सरकार गोहत्या को लेकर बेहद ही गंभीर है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हरियाणा और मेवात के माथे से हमेशा के लिए गोहत्या का कलंक मिटे। लेकिन इसके बावजूद भी मेवात में कुछ मुठ्ठी भर लोग अभी भी गोहत्या को अंजाम दे रहें हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

दिखावा नहीं है गौहत्या निरोधक कानून

कुछ लोग गौहत्या निरोधक कानून को महज एक दिखावा समझ रहें हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार की इन पर नजर न हो, सरकार की इन पर कड़ी नजर है। इसके लिए हरियाणा सरकार मेवात में गौहत्या रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने जा रही है।

जिसके बाद पुलिस अभियान चलाकर गऊ हत्या रोकने का कड़ा प्रयास करेगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर किसी पुलिस कर्मी की गऊ हत्या रोकने में मिली भगत पाई गई तो उसके खिलाफ सत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो लोग गौहत्या करने के मामले में लगे हुए हैं वो गोहत्या छोड़कर किसी अन्य काम को करे तो इसके लिए सरकार उन्हें ऋण देकर उनका सहयोग करने के लिए तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें